उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
धार्मिक भावना आहत करने पर रोजगार सेवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग

पचपेड़वा। भाथर ग्राम के रोजगार सेवक अनिल गौतम द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू समाज की भावनाओं को जान बूझकर आहत करने की उद्देश्य से देवी देवताओं की फोटो गलत ढंग से पोस्ट करके हिंदू धर्म का मखौल उड़ाना,नीचा दिखाकर धार्मिक विश्वासों का मजाक उड़ाने पर पचपेड़वा विकासखंड के हिंदू जनमानस में आक्रोश व्याप्त है हिंदू समाज के दर्जनों लोगो ने थाना पचपेड़वा पुलिस से लिखित शिकायत करके मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया है।




