गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सुभासपा कार्यकर्ताओं ने डॉ अरविन्द राजभर का किया जोरदार स्वागत

बलरामपुर। सुभासपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महा सचिव डाक्टर अरविंद राजभर का किया भव्य स्वागत। मुबारक मोड़ तिराहा सादुल्लानगर पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविन्द राजभर का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व विकास तिवारी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डॉ. अरविन्द राजभर के सादुल्लानगर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत वे रेहरा बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. अरविन्द राजभर ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय और सम्मान दिलाना ही पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। और एनडीए सरकार के कार्याे का बखान किया और कहा कि आने वाले यू पी ए चुनाव मे योगी जी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी । सभा के दौरान स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा जनता को आश्वासन दिया गया कि उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। अध्यक्ष अमर मणि कश्यप, युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास तिवारी, रक्षाराम ,हीरा लाल वर्मा, राजन पाल ,अनूप त्रिपाठी,रवि तिवारी,विलाल अहमद,अरविंद उपाध्याय, महमूद प्रधान, हिंमाशु सिंह आदि लोगों ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम के इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बब्लू सिंह,अलखराम वर्मा ,राजन तिवारी,रिन्कू तिवारी, अर्जुन तिवारी,प्रमोद कुमार, नवनीत, दिनेश राजभर, महेश, कुमार, पुजारी, राकेश, झिनकन, माला श्रीराम मौर्य बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!