फर्जी पहचान से एक शक्ख ने 13 बर्ष रहा दोबारा विदेश

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र मिश्रौलिया में एक व्यक्ति पर दो अलग-अलग पहचान से पासपोर्ट बनवाने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दें कि जोगिया ब्लाक के बभनी बाजार निवासी इकबाल अहमद अंसारी ने अपना पहला पासपोर्ट 2005 में बनवाया। इस पासपोर्ट से वह सऊदी अरब गये और दो साल वहां रहें। तत्पश्चात 2007 में भारत लौटने के बाद उन्होंने पासपोर्ट खोने का दावा किया। 2010 में उन्होंने डुप्लिकेट पासपोर्ट बनवाया। सऊदी अरब के नियम के अनुसार एक बार प्रवेश के बाद दोबारा जाने के लिए पांच बर्ष का अन्तराल जरूरी है। इसलिए इकबाल ने 2008 में दूसरा पासपोर्ट बनवाया। इस बार उन्होंने अपना नाम मोहम्मद अकबाल लिखवाया। माता-पिता का नाम और जन्मतिथि भी बदल दी। इसी पासपोर्ट से वह 2010 में सऊदी अरब गये और 2023 में वापस लौटे। मामला तब सामने आया जब इकबाल ने अपने बेटे आदिल पर पासपोर्ट छिपाने की शिकायत की। आदिल ने थाने में अपने पिता के दोनों फर्जी पासपोर्ट दिखायें। एक स्थानीय निवासी ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।




