गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

बांसी : बी.आर.सी मिठवल पर मनाया गया निपुण भारत मिशन जनसमुदाय जागरूकता उत्सव


दैनिक बुद्व का संदेश
बांसी। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा के प्रयासों हेतु जनसमुदाय जागरूकता उत्सव ब्लॉक स्तरीय “हमारा आंगन हमारे बच्चे“ आज दिनांक 15 फरवरी 2023 को बी आर सी मिठवल पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मिठवल राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम कि शुरूआत अतिथियों को शैलेश कुमार श्रीवास्तव ब्लॉक गुणवत्ता समन्वय द्वारा बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निपुण लक्ष्य के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी शिक्षक , शिक्षक संकुल, आगनबाड़ी कार्यकत्री आप सभी, अभिभावकों को बच्चो की शिक्षा के प्रति जागरूक करे, जब हमारे विद्यालय के बच्चो के अभिभावक प्रेरित रहेंगे तो बच्चो को प्रत्येक दिन विद्यालय भेजेंगे, डीबीटी से प्राप्त धन का प्रयोग बच्चो के लिए ड्रेस,स्वेटर जूता -मोजा, बैग आदि लेकर करेगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को संबोधित कर बच्चो में पूर्व प्राथमिक स्तर पर ही हिंदी -गणित विषय का बेसिक ज्ञान खेल – खेल में देकर उन्हे आगे की शिक्षा के लिए तैयार करे। समाज और अभिभावको को विद्यालय से, बच्चो को मूल शिक्षा से जोड़े। जिससे निपुण ब्लॉक,निपुण जिला, निपुण प्रदेश और फिर निपुण भारत का निर्माण हो सके।ए आर पी विक्रमादित्य ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए निपुण प्रदेश बनने के लिए विस्तार से चर्चा की। निपुण का अर्थ बताते हुए भारत के भविष्य निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।ए आर पी गणित सौरभ प्रकाश ने भी निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जिससे बच्चे निपुण होकर नए भारत का निर्माण करेंगे निपुण भारत के लिए सतत प्रयास करने पर विस्तार से चर्चा की। बच्चो की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया।ए आर पी आदेश कुमार त्यागी ने नई शिक्षा नीति 2020 के प्रविधानों की चर्चा करते हुए निपुण भारत के निर्माण में बाल वाटिका और आंगनबाड़ी कार्यकत्री के महत्त्व की विशेष चर्चा की।आंगनबाड़ी सुरवाइजर इंद्रा चौधरी ने भी कहा की हम सभी कार्यकत्री अपने पूरे मनोयोग से निपुण भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।अनुराग वर्मा ने बच्चो के निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए पूर्व प्राथमिक में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सम्मान स्वरूप शिक्षक मां का दर्जा देते हुए उनके कार्यों के महत्व की चर्चा की। मनीष कुमार दूबे ने बच्चो को श्रेष्ठ मानव बनने के लिए उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण को पैदा करने की योजना पर बल दिया और कहा की पूर्व प्राथमिक शिक्षक/शिक्षिकाएं बच्चो की नीव बनाने में सबसे बड़ी महती भूमिका अदा करते है। रमेश चंद्र मिश्र ने निपुण भारत के निर्माण में कार्ययोजना पर चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक एवम प्राथमिक विद्यालय बाजारडीह तथा प्राथमिक विद्यालय आमा द्वारा आकर्षक टी एल एम स्टॉल लगाया गया। प्राथमिक विद्यालय आमा की छात्रा चांदनी ने मिट्टी से निर्मित भगवान बुद्ध जी की प्रतिमा का प्रदर्शन किया एवम खण्ड शिक्षा आधिकारी मिठवल को भेंट किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती इंद्रावती ने सुंदर गीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में रौनक बढ़ाई। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा व्यास चंद्र मौर्य ,शिवम,राम प्रसाद आदि अभिभावकों को मल्याणपर्ण कर सम्मानित किया साथ ही साथ टी एल एम प्रदर्शनी में शामिल छोटे – छोटे बच्चो को पुरूस्कृत किया। उत्सव में विजय राय ,नवनीत पांडेय,संजय कुमार जायसवाल, बृहस्पति मणि त्रिपाठी,आलोक उपाध्याय, शत्रुंजय मिश्र, महेश धर द्विवेदी, ,अंजना शर्मा ,श्रुति शुक्ला,शशि मिश्रा, रुचि अग्रवाल, अभिनीत जायसवाल, जनकनंदिनी ,पूनम मिश्रा,पूनम श्रीवास्तव,मंजू वर्मा आदि शिक्षक ,शिक्षिकाए और इंद्रावती श्रीवास्तवा ,चंदन मिश्रा ,नीता निधि पांडेय,केतकी यादव आदि भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button