गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : सांसद जगदम्बिका पालने किया बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को राहत धनराशि का वितरण

बाढ़ से प्रभावित लोगो को प्रशासन तत्काल राहत सामग्री की व्यवस्था करें-नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। रविवार को बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को राहत धनराशि (कृषि निवेश/मृतक व पशु अनुग्रह/गृह अनुदान) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संासद जगदम्बिका पाल ने आये हुए बाढ़ प्रभावित लोगेा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस जनपद में बाढ़ आ जाती है। बाढ़ आने से पहले मुख्यमंत्री बस्ती मे बस्ती मण्डल के सभी जनपदो की बाढ़ के तैयारियों के संबध में बैठक कर बाढ़ की तैयारियों को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया था। प्रशासन द्वारा बाढ़ आने से पूर्व सभी तैयारियां कर ली गयी थी। बाढ़ आने पर आप लोगो के बीच में जनप्रतिधि एवं प्रशासन लगातार बना रहा। कोई समस्या नही होने पायी। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर तराई व नेपाल से लगा हुआ है जिससे यहां पर बाढ़ की समस्या बनी रहती है। बाढ़ से प्रभावित लोगो को प्रशासन द्वारा तत्काल राहत सामग्री की व्यवस्था की गयी। जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के कुछ गांव छूट गये है जिनका सर्वे कराकर उन्हे भी राहत सामग्री/क्षतिग्रस्त फसलो का मुआबजा उपलब्ध कराये। विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि बाढ़ आने से कई गांव प्रभावित हो जाते है। मुख्यमंत्री की विशेष नजर रहती है। मुख्यमंत्री लगातार समीक्षा करते रहते है। बाढ़ से पूर्व ही नाव की प्रशासन द्वारा व्यवस्था करा दिया गया था। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त तहसीलो के कुल 350 ग्राम बाढ़ से प्रभावित थे तथा 143 ग्राम मैरूण्ड थे। बाढ़ के दौरान 03 जनहानि हुई है जिसमें मृतक परिवार के परिजन को रू0 4.00 लाख कुल रू0 12.00 लाख का भुगतान किया गया है।

आकाशीय विद्युत 03 जनहानि हुई है जिसमें मृतक परिवार के परिजन को रू0 4.00 लाख कुल रू0 12.00 लाख का भुगतान किया गया है। डूबने से 25 जनहानि हुई है जिसमें मृतक परिवार के परिजन को रू0 4.00 लाख कुल रू0 1.00 करोड़ का भुगतान किया गया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त 03 आंशिक पक्का मकान पर रू0 6500 की दर से 19500 वितरित किया गया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त 05 आंशिक कच्चा मकान पर रू0 4000 की दर से 20000 वितरित किया गया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त 10 झोपड़ी पर रू0 8000 की दर से 80000 वितरित किया गया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त 10 बर्तन-कपड़ा पर रू0 5000 प्रति बर्तन-कपड़ा की दर से रू0 50000 वितरित किया गया है। इसके अलावा बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलो के लिए 19789 किसानेा को धनराशि रू0 95107809 वितरित किया गया है। इस अवसर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी बांसी प्रदीप यादव, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) शोहरतगढ़ राहुल सिंह, व अन्य संबधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!