डीएम ने 70 या 70 बर्ष आयु के वरिष्ठ नागरिकों किया अपील

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 ने प्रिय जनपदवासियों से अपील करते हुए अवगत कराया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाश् अन्तर्गत 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान किया जा रहा है। 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को योजना अन्तर्गत 5 लाख तक का हेल्थ कवरेज निःशुल्क दिया जायेगा। भारत के सभी सूचीबद्ध राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में कार्ड धारक लाभार्थी द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय लाभ लिया जा सकता है। कार्ड निर्गत कराते समय आयु के निर्धारण हेतु आधार कार्ड में वर्णित आयु ही मान्य होगी। आयुष्मान कार्ड लाभार्थी घर बैठे स्वयं गूगल प्ले स्टोर से ।ल्न्ैभ्ड।छ ऐप डाउनलोड कर आधार कार्ड के माध्यम से मालब कर बना सकते हैं। राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कार्यरत सीएचओ, एएनएम, ग्राम पंचायत में मौजूद पंचायत सहायक द्वारा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। लाभार्थी जन सेवा केन्द्र पर भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना अन्तर्गत निःशुल्क चिकित्सकीय लाभ उठाएं। मैं आप सभी के स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूँ।




