गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

ड्रोन चोर की झूठी अफवाह उड़ाई तो होगी जेल

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में ड्रोन उड़ने एवं चोरों के सक्रिय होने के संबंध में विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैल रही हैं, जिनका कोई वास्तविक आधार नहीं है। इस विषय में आमजन को निम्न बिंदुओं के माध्यम से अवगत कराया जाता हैरू सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से ड्रोन तथा चोरी से संबंधित भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित की जा रही हैं, जो पूर्णतः असत्य एवं निराधार हैं। अब तक किसी भी थाना क्षेत्र से ड्रोन उड़ान अथवा चोरों के गिरोह के सक्रिय होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस प्रकार की अफवाहें फैलाना दंडनीय अपराध है, इसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। आमजन हेतु अपील किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सत्यापन हेतु तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर संपर्क करें। यदि किसी क्षेत्र में वास्तव में संदिग्ध ड्रोन अथवा संदिग्ध व्यक्ति/चोर दिखाई दे, तो उसका वीडियो/फोटो प्रमाण सहित पुलिस को उपलब्ध कराएँ और स्वयं कोई कार्रवाई न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना पुलिस या डायल 112 पर दें। अपुष्ट संदेश/अफवाहें सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें, ताकि जनमानस में अनावश्यक भय उत्पन्न न हो। जनपद पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः चुस्त-दुरुस्त है एवं किसी भी स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल सतर्क और तत्पर है। सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वे शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा पुलिस का सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!