पूर्व माध्यमिक विद्यालय की फिज़ा ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान किया प्राप्त

डुमरियागंज। विद्यालयों में आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज, डुमरियागंज की कक्षा 8 की छात्रा फिज़ा पुत्री गुलाम हुसैन ने उत्कृष्ट कविता पाठ कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के सभी परिषदीय उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं के लिए किया गया था। फिज़ा की इस सफलता में विद्यालय के अनुदेशक कुलदीप कुमार का विशेष योगदान रहा। जिन्होंने उन्हें कविता तैयार कराने में मार्गदर्शन दिया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए फिज़ा को 21सौ एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उनके उत्कृष्ट कविता पाठ का वीडियो संलग्न कर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, लखनऊ को भेजा गया है। वहां प्रदेश के सभी 75 जिलों से चयनित 10 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।फिज़ा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ उस्मानी ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यालय परिवार अर्जुन प्रसाद, विजय प्रकाश गौतम एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताया है।