गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पुलिस ने लूट/वाहन चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

बहराइच। थाना रिसिया पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा लूट/वाहन चोरी की घटना से सम्बन्धित वांछित/पुरस्कार घोषित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार व 12 मोटरसाइकिल, 01 देशी तमंचा .12 बोर, 02 जिंदा कारतूस .12 बोर, 02 मोबाइल व नगदी आदि बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना रिसिया पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 21.08.2025 को मु0अ0सं0 85/2025 धारा 309(6), 352, 317(4) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की तलाश व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग थाना रिसिया क्षेत्रान्तर्गत बलिदान पुरवा मोड़ के पास की जा रही थी। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिसिया क्षेत्र में हुई लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त 02 मोटरसाइकिलों से बहराइच की तरफ से आ रहे हैं कुछ देर बाद बहराइच की तरफ से मोटरसाइकिलें आते हुये दिखाई दी दोनों मोटरसाइकिल को चेकिंग के दौरान घेर कर रोक लिया गया पहली मोटरसाइकिल जिस पर दो लोग बैठे थे से पूछताछ किया गया मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम शिवम पाठक पुत्र अमरीश पाठक निवासी पंडितपुरवा कोदही थाना बौण्डी तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शहादत अली पुत्र शाहिद अली निवासी डिहवा शेर बहादुर सिंह थाना कैसरगंज बताया। दोनों की जामा तलाशी के दौरान शिवम पाठक के कब्जे से एक मोबाइल व 250/- रुपया जबकि शहादत अली के कब्जे से 01 तमंचा .12 बोर, 02 जिंदा कारतूस व 400/- रुपया बरामद हुआ, वहीं दूसरी मोटरसाइकिल के चालक का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राशिद पुत्र नूरुल हसन निवासी रामजानकी नगर थाना इंदिरा नगर बताया तलाशी ली गई तो 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन नीला रंग व 310/- रुपया बरामद हुआ। तीनों पकड़े गये व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान शिवम पाठक द्वारा बताया गया कि दिनाँक 19.04.2025 को मैं तथा दीवान सिंह, शहादत अली व योगेश उर्फ राहुल चारों लोग आसाम रोड पर मिलकर सरिया मिल के पास ई रिक्शा चालक से 5000 रुपये तथा मोबाइल फोन छीने थे। शिवम पाठक, शहादत अली व राशिद अली से कड़ाई से पूछताछ की गई तो तीनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोग चोरी की मोटरसाइकिल आसाम रोड पर बहराइच की तरफ कुछ दूर आगे एक बन्द पड़े भट्ठे में रखे हैं। जिसको आज हम लोग बेचने हेतु नेपाल ले जाने के लिये साधन खोजने हेतु जा रहे थे। पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम तीनों व्यक्तियों के साथ उक्त स्थान पर आई जहां पर इनके द्वारा चोरी की 10 मोटरसाइकिल छिपाकर रखी गई थी जिन्हें बरामद किया गया तथा तीनों द्वारा बताया गया कि जिन 02 मोटरसाइकिलों से हम लोग जा रहे थे वे भी चोरी की हैं इस प्रकार कुल 12 मोटरसाइकिल बरामद की गई। तीनों द्वारा यह भी बताया गया कि हम लोग अलग-अलग स्थानों तथा बहराइच तथा आस-पास के जिलों से मोटरसाइकिल चोरी कर एक जगह एकत्र कर देते हैं और मौका पाकर मोटरसाइकिलों को नेपाल ले जाकर बेच देते हैं। तीनों व्यक्तियों को बरामद माल के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 222/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 319(2), 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया व थाना रिसिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 85/2025 धारा 309(6), 352, 317(2) बीएनएस में शिवम पाठक तथा शहादत अली के वांछित अभियुक्त हैं जिसमें पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा शिवम पाठक पर 20000/- रूपये व अभियुक्त शहादत अली पर 15000/- रूपये पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 12 मोटरसाईकिल (जिसमें से 06 मोटरसाइकिल कनेक्टेड हैं- 04 को0नगर बहराइच, 01 थाना दरगाह शरीफ बहराइच तथा 01 को0नगर जनपद गोण्डा में मोटरसाइकिल चोरी का अभियोग पंजीकृत है) एक देशी तमंचा .12 बोर व 02 जिंदा कारतूस .12 बोर, एक एंड्रायड मोबाइल, एक की पैड फोन, 960 रुपये नकद बरामद कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!