गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बस और ट्रैक्टर ट्राली की आपस में हुई टक्कर, एक व्यक्ति गम्भीर रूप से हुआ घायल

बहराइच। थाना बौण्डी क्षेत्र अंतर्गत कोदही की तरफ आ रही ट्रैक्टर ट्राली व बौन्डी की तरफ से आ रही सोमवार सुबह करीब 6ः00 बजे बस से टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे ट्रैक्टर ट्राली और बस चौराहे के किनारे गड्ढे में चली गई और ट्रैक्टर तथा बस के नीचे दर्जनों यात्री दब कर घायल हो गए, जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने की सूचना प्राप्त हुई एवं घायलों को सीएचसी इलाज के लिए भेजा गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर पर बैठा एक अन्य व्यक्ति तथा बस में बैठे लगभग 10-12 लोगों को हल्की-फुल्की चोटे आई, बाद में अपने अन्य साधन से अपने-अपने घर चले गये। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु सीएससी फखरपुर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!