गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान का भव्य समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

बस्ती। रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन बस्ती स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सतेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के महामंत्री श्री चन्द्र शेखर ‘मुन्ना’ जी ने की। इस अवसर पर रानी अहिल्याबाई होल्कर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। 8 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में अंजनी यादव ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय तथा अंशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 16 से 25 वर्ष की श्रेणी में अनिकेत गुप्ता ने प्रथम, शिवांगी पाण्डेय ने द्वितीय तथा ज्योति ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को क्रमशः ₹1500, ₹1000 तथा ₹500 की नकद धनराशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि डॉ. सतेन्द्र सिन्हा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गाँव में जन्मी अहिल्याबाई मालवा की एक कुशल एवं न्यायप्रिय शासिका थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में सुशासन, न्याय, सुरक्षा और आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर की मरम्मत करवाई तथा सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। समाज सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अनेक धर्मशालाएं, घाट, कुएं और जलस्रोत बनवाए। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी उन्होंने सराहनीय कार्य किए, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित किया और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए। अपने राज्य की सुरक्षा हेतु वे स्वयं सेना का नेतृत्व भी करती थीं। कार्यक्रम का संचालन श्री राजकुमार शुक्ल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम सिंगार ओझा, गजेंद्र सिंह, आशा सिंह, रोली सिंह, सुमन सिंह, अमृत कुमार वर्मा, ममता सिंह, गौरव अग्रवाल, अखण्ड सिंह, दिलीप पाण्डेय, अभिनव उपाध्याय, सतीश सोनकर, राघवेन्द्र सिंह, शिवचरन जायसवाल, मनोज पाठक, गौरव मणि त्रिपाठी, दिग्विजय सिंह, चंद्रभान गुप्ता, दुर्गेश अग्रहरी, लवकुश शुक्ल, अमित तिवारी एवं अभिषेक पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!