गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

मनरेगा भुगतान को लेकरकांग्रेस ने विकास भवन गेट पर किया प्रदर्शन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। जनपद बस्ती सहित पूरे प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत मजदूरों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। करीब 75 दिनों से मजदूरी न मिलने से परेशान श्रमिकों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बताया जा रहा है कि प्रदेश भर में लगभग 2000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है। मजदूरों के सामने रोजमर्रा के खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है और कई परिवार कर्ज लेकर गुजारा करने को मजबूर हैं।जिला कांग्रेस कमेटी, बस्ती के अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजकर बकाया भुगतान तत्काल जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि मनरेगा जैसी योजना का उद्देश्य गरीबों को आर्थिक सुरक्षा देना है, लेकिन भुगतान में देरी से योजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले लगभग छह महीने से रोजगार सेवकों का मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने भी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।डीसी मनरेगा के निर्धारित समय पर न पहुंचने से कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए और विकास भवन के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक मुख्य गेट बंद कर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया।पूर्व प्रदेश सचिव अनिल भारती ने कहा कि “सरकार की प्राथमिकताओं में गरीब मजदूर नजर नहीं आ रहे हैं, यही वजह है कि इतने लंबे समय तक भुगतान लंबित है।” जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने गांवों की खराब स्थिति का हवाला देते हुए इसे गंभीर प्रशासनिक विफलता बताया।महासचिव राहुल चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला, मोहम्मद रफीक खान, जिला मनरेगा कोऑर्डिनेटर साधु शरण आर्य, डॉ. वाहिद सिद्दीकी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अलीम अख्तर, अमर बहादुर शुक्ला, अतिवल्लाह सिद्दीकी, लाल जी पहलवान, राम बचन भारती, आलोक त्रिपाठी, राम धीरज चौधरी, राजेंद्र कुमार गुप्ता, मंजू त्रिपाठी, चंद्रशेखर वर्मा, पूरण चौधरी, अशरफ अली, राम बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, प्रताप नारायण मिश्र, सेवादल अध्यक्ष सुनील पांडेय, अवधेश उपाध्याय, शिव नारायण पांडेय, हरीश गुप्ता, शुभम गांधी, आनंद कुमार, निषाद संजीव त्रिपाठी, फिरोज अहमद, सर्वेश शुक्ला, अनूप पाठक, राम बाबू कल्पू, विजय चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों और रोजगार सेवकों का बकाया भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!