गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

डीएम के प्रयास से बखीरा झील/पक्षी बिहार के विकास कार्य को शासन से मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा बखिरा झील एवं पक्षी बिहार के पर्यटन विकास हेतु विगत माहों में किये जा रहे लगातार प्रयास एवं शासन स्तर पर किये गये पत्राचार के क्रम में बखिरा झील के सन्निकट ईको पार्क का पर्यटन विकास कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा महानिदेशक, पर्यटन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को दी गयी है। जनपद संत कबीर नगर के बखिरा झील/पक्षी बिहार में ईको पार्क के पर्यटन विकास हेतु उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लि0 द्वारा गठित आगणन धनराशि रू0 239.33 लाख के प्रस्ताव को प्रेषित करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कार्य हेतु नामित कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लि0 द्वारा गठित आगणन रूपये 239.33 लाख के सापेक्ष विभागीय अप्रेजल समिति द्वारा मूल्यांकित धनराशि रूपये 156.12 लाख (जी0एस0टी0 सहित) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति तथा प्रथम किश्त के रूप में रूपये 90.00 लाख (रूपये नब्बे लाख मात्र) अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रदान कर दी गयी है। जिलाधिकारी ने जनपद के बखिरा झील के आसपास ईको टूरिज्म विकसित करने हेतु शासन स्तर से मिली वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृत का हवाला देते हुए बताया कि शासन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में स्वीकृत धनराशि रूपये 90 लाख को पर्यटन विकास में खर्च किये जाने की स्वीकृति दिये जाने के साथ यह निर्देश दिया गया है कि शासन से यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जायेगा कि कार्य की गुणवत्ता उच्चकोटि की हो तथा समय-समय पर कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का पर्यवेक्षण (मानीटरिंग) महानिदेशक, पर्यटन द्वारा सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने बताया कि कार्य की विशिष्टियाँ, मानक एवं गुणवत्ता आदि की पूर्ण जिम्मेदारी महानिदेशक, पर्यटन एवं कार्यदायी संस्था की होगी तथा उनके द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो जाय।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!