खण्ड शिक्षा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 की टीपीय आदेश दिनांक 28.05.2025 के क्रम में एतद्वारा तत्काल प्रभाव से स्तम्भ-2 में अंकित खण्ड शिक्षा अधिकारी को नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत स्तम्भ 4 में अंकित विकास खण्ड के कार्यों को व्यवहरित करने हेतु आदेशित किया जाता है। इसके साथ ही निर्देशित किया जाता है कि सम्बन्धित विकास खण्ड का प्रभार निम्नांकित विवरण के अनुसार विकास खण्ड के सम्मुख अंकित खण्ड शिक्षा अधिकारी को हस्तगत कराते हुए अनुपालन सुनिश्चित करें। जो निम्न हैं संजय कुमार-डुमरियागंज-शोहरतगढ़़,रामू प्रसाद-बढ़नी-बर्डपुर, अरूण कुमार-बर्डपुर-बढ़नी, अशोक कुमार सिंह-लोटन-डुमरियागंज, धर्मेन्द्र कुमार पाल-नौगढ़-मिठवल, राम कुमार सिंह-मिठवल-नौगढ़,सन्तोष कुमार शुक्ला-शोहरतगढ़़-लोटन, उक्त आशय की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर शैलेष कुमार ने दी है।




