गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अफवाहों पर ध्यान न दे कृषक, जनपद में र्प्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक – जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव

बहराइच। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव द्वारा अवगत कराया गया है वर्तमान में जिले में 4199 मैट्रिक टन यूरिया, 5514 मैट्रिक टन डीएपी, 3805 मैट्रिक टन एनपीके एवं 13098 मैट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक उपलब्ध है। जनपद की सभी समितियो पर उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यूरिया वितरण कार्य की सघन निगरानी की जा रही है। डॉ. यादव ने बताया कि कृत्रिम कमी पैदा करने वाले दुकानदारों पर फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर और ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। जनपद में अब तक 61947 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। गत शुक्रवार को जिले में 149 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी व पुलिस विभाग से समन्वय कर बड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले की सभी समितियों एवं विक्रय केन्द्रों पर पुलिस, राजस्व व कृषि विभाग की देख-रेख में उर्वरक का वितरण कराया जा रहा है। उर्वरक वितरण के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ए.आर. को-आपरेटिव, जिला प्रबंधक पीसीएफ एवं इफको के प्रतिनिधि के साथ प्रतिदिन बैठक कर उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की जाती है तथा जिन समितियों पर पांच मैट्रिक टन से कम यूरिया उपलब्ध होती है वहां उर्वरक भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जनपद में उर्वरक की कमी नहीं लगातार यूरिया रैक प्राप्त हो रही है। जिले को प्राप्त होने वाली उर्वरक को सहकारी समितियां एवं प्राइवेट दुकानदारों के यहां भेजा जा रहा है। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया है कि यूरिया उर्वरक को एडवांस में खरीद कर भंडारण ना करें। डॉ. यादव ने बताया कि किसानों को समय पर एवं सही मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!