गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

वार्ड नंबर 43 जिला पंचायत प्रत्याशी के तौर पर प्रिंस मिश्रा अजमा रहे अपना भाग्य

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर बहराइच। अपनी नई राजनीतिक पारी का आगाज करने वाले प्रिंस मिश्रा जोकि पंडित पुरवा चैसार, पयागपुर बहराइच के रहने वाले हैं और वार्ड नंबर 43 से जिला पंचायत प्रत्याशी के तौर पर अपना भाग्य आजमाने जा रहे हैं। साक्षात्कार के दौरान कई सारे प्रश्न पूछे गए जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। विभिन्न बिंदुओं पर उनका साक्षात्कार लिया गया।
सवाल : सबसे पहले आप अपने बैकग्राउंड के बारे में बताइए।
जवाब : मेरा नाम प्रिंस मिश्रा है और मैं पंडित पूर्वज ऐसा पयागपुर बहराइच का रहने वाला हूं। मैंने स्नातक शिक्षा किसान डिग्री कॉलेज से उत्तीर्ण किया है।
सवाल : जिला पंचायत लड़ने के लिए आपने क्यों चुना ?क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने के लिए क्यों नहीं चुना ?
जवाब : क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मैंने जिला पंचायत चुनाव लड़ने का मन बनाया क्योंकि क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत में विकास कार्य करने का अवसर सीमित होता है।
सवाल : अगर आप वार्ड नंबर 43 से जिला पंचायत जीत गए तो क्या प्राथमिकताएं होगी ?
जवाब : मेरी प्राथमिकता वार्ड नंबर 43 के अंतर्गत आने वाले समस्त क्षेत्र का समग्र विकास करना, नई-नई योजनाएं लाना।
सवाल : क्षेत्र के लोगों को क्या संदेश देना चाहेंगे ?
जवाब : मेरा क्षेत्र के लोगों को यह संदेश है कि मैं एक नई सोच के साथ जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहा हूं और क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूं। मैं एक युवा हूं और मेरी सोच सबसे अलग है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!