गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल टावरों से बैट्री चुराने वाला गैंग गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। मंगलवार को पुलिस को एक बडी सफलता मिली प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की पूर्व में जनपद के थाना बांसी, मोहाना, पथरा से मोबाइल के टावरों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैट्री चोरी की घटनायें हुई थी जिसके संबंध में थाना बांसी पर मु0अ0सं0 374/22 धारा 457 380 भा0द0वि0 व 25 भारतीय तार अधिनियम, थाना मोहाना पर मु0अ0सं0 291/22 धारा 461 भादवि व 25 भारतीय तार अधिनियम व थाना पथरा बाजार पर मु0अ0सं0110/22 धारा 461 भादवि व 25 भारतीय तार अधिनियम पंजीकृत हुआ था।

उक्त के अनावरण हेतु अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया था। गठित टीम द्वारा सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण व देवी गुलाम, क्षेत्राधिकारी बांसी के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी एवं प्रभारी एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में आज दिनांक 27.12.2022 को प्रातः 07.40 बजे काजी रूधौली नहर पुल से 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी के 08 बैट्री, 01 पिकअप, रू0 20 हजार नकद एवं चोरी के अन्य उपकरण के बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-411, 413 भा0द0वि0 व धारा 207 एम0वी0 एक्ट की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त घटना में अन्य 03 लोगों की संलिप्ता प्रकाश में आयी है जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!