पुलिस ने पारिवारिक विवाद को सुलझाकर एक साथ रहने के लिये किया राजी

कठेला/सिद्धार्थनगर। एसएसपी सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी इटवा मयंक द्विवेदी के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को आवेदिका श्रीमती साकिना पत्नी मारुफ ग्राम झकहिया थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा शिकायत किया गया था कि आवेदिका श्रीमती साकिना पत्नी मारुफ व उनके पति मारुफ पुत्र रहमान ग्राम झकहिया के बीच कुछ कहा-सुनी हुआ था, जिससे पति-पत्नी के मध्य मनमुटाव हो गया था। उभय पक्षों को मिशन शक्ति मय टीम द्वारा दोनों पक्षों (पति-पत्नी) को उनके आपसी रिश्तों व पारिवारिक कर्तव्यों के बारें में अवगत कराया गया। जिससे दोनों पक्ष (पति-पत्नी) राजी-खुशी से साथ रहने के लिये तैयार हो गये। अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नही है। दोनो पति-पत्नी को सकुशल एक साथ राजी-खुशी उनके घर भेज दिया गया। उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सराहना की गयी। इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र टीम में उप निरीक्षक शिवशंकर शर्मा, उप निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल अश्वनी चौहान, महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी उपस्थित रहीं।




