गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती : भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। नगर पालिका परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने मालवीय रोड पर अपना केंद्रीय कार्यालय बनाया है। जिसका विधि विधान से उद्घाटन बुधवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने किया। प्रत्याशी ने दल बल के साथ प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, जिला प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, दयाराम चौधरी, राजेन्द्र नाथ तिवारी, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, अनूप खरे सहित भाजपा नेताओं ने एक से बढ़कर एक संबोधन किया और निकाय चुनाव में भाजपा के झंडे को बुलंद करने की बात कही। मुख्य अतिथि ने बताया केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया। किसी भी योजना में कोई भेद भाव नही किया गया। किसानों नौजवानों व्यापारियों सबके लिए सरकार ने काम किया। कहा कि भाजपा दिखावा नहीं करती। पार्टी ने हमेशा आम आदमी के हित में फैसले लिए हैं। भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने कहा कि मुझ जैसी पार्टी की सामान्य कार्यकर्ता को भाजपा ने टिकट देकर भाजपा कार्यकर्ताओं के मान व सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हम आपके मान-सम्मान में हमेशा आपके साथ खड़ी मिलूंगी। पार्टी ने मुझ पर जो भरोया जताया है उस पर खरे उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोग जनता के बीच में जाएं और भाजपा के योजनाओं को लोगों से बताएं। इस दौरान दिलीप पाण्डेय, रघुनाथ सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, राजेन्द्र गौड़, प्रत्युष विक्रम सिंह, अमृत कुमार वर्मा, भावेश पाण्डेय, अश्वनी उपाध्याय, राजन ठाकुर, महेंद्र सोनकर, दिनेश गुप्ता, सोनू पाण्डेय, पप्पू शुक्ल, सिद्धांत मिश्र, आदर्श श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, विश्वनाथ वर्मा, सोभी सोनकर, पंकज श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, अरुण भारती, राजन मिश्रा, विमल पाण्डेय, श्याम बिहारी गौड़, गजेंद्र सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, भूपेन्द्र सिंह राणा, अवनीश सिंह, इंद्रेश मिश्रा, अजय पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!