गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सौहार्द बिगाड़ने की घिनौनी साजिश, मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो हुआ वायरल

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत रोमनदेई से सौहार्द बिगाड़ने की घिनौनी साजिश के साथ ही मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ अराजक तत्वों द्वारा कलमा लिखे झण्डे पर पेशाब करते हुए और विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते देखा जा सकता है। वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह साजिश जिले की अमन-चौन को बिगाड़ने की कोशिश है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी शोहरतगढ़ सन्तोष कुमार तिवारी ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!