महाराजा बलभद्र सिंह महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

पयागपुर/बहराइच। पयागपुर विकासखंड अंतर्गत महाराजा बलभद्र सिंह महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा मां। सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। वही विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतिभाओं के सम्मान में लगभग 100 बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के द्वारा नाटक और गीत मुख्य अतिथि के सम्मान में प्रस्तुत किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष उभरते हुए प्रतिभाओं के सम्मान में आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान एवं जनता गण मौजूद रहे।




