उत्तर प्रदेशबलरामपुर
सिंचाई घर में लगा विद्युत मोटर चोरी

छावनी। छावनी थाना क्षेत्र के सेवरा लाला गांव में किसान पंकज पांडेय पुत्र उदय भान पांडेय के खेत मे बने सिंचाई घर में खेतो की सिंचाई के लिये विद्युत मोटर लगा हुआ है जिसे बीती रात अज्ञात चोरों ने खेत में बने सिंचाई घर का ताला तोड़कर विद्युत मोटर चोरी कर ले गये पीडित किसान पंकज पांडेय जब सुबह 10 बजे खेत पहुंचे तो देखा सिंचाई घर का ताला टूटा था विद्युत मोटर गायब था किसान पंकज पांडेय ने छावनी थाने पर मामले की लिखित तहरीर दिया है



