उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सावन की उमस भरी गर्मी में तड़प रही तराई की जिन्दगी

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में सावन के महीने में भी गर्मी बैसाख जैसी पड़ रही है। दिन-रात लोग पसीने से बेहाल हैं। कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे रहे हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस है। आपको बता दें कि इस समय बेशक सावन का महीना है, मगर तराई में गर्मी बैसाख जैसी पड़ रही है। दिन हो या रात, गर्मी के सितम से हर वक्त बदन से पसीने टपक रहे हैं। इससे हर कोई बेहाल है। सुकून के पल नहीं मिल पा रहे हैं। दिन चढ़ते ही सूर्यदेव की तपिश या फिर धूप छांव की उमस बदन को तड़पा रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को न तो दिन में सुकून मिल रहा है, न तो रात में चौन की नींद आ रही है। कूलर, पंखे भी राहत नहीं पहुंचा रहे हैं। तराई के आंगन में इन दिनों पड़ रही उमस ने लोगों को बैसाख के गर्मी का अहसास करा दिया है।




