गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महिला दिवस हमारी जागरुकता का पर्याय है-नीलम गुप्ता

जागरूक होकर हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं-प्रीति सिंह

बांसी । पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुड़ी डुमरियागंज में शनिवार को द हंस फाउंडेशन और पानी संस्थान के सहयोग से महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डुमरियागंज विकास खण्ड की लगभग 540 बच्चियाँ और महिलाएँ शामिल हुईं। यह आयोजन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके समाज में योगदान की सराहना करने के उद्देश्य से किया गया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 08 मार्च को मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम गुप्ता, प्रधानाचार्य, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुड़ी ने महिला दिवस के महत्व को बताया। पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर श्रीमती प्रीती सिंह ने महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी और 1090 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. तेज कंवर ने स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और बताया कि सरकार की कई योजनाओं का हमें लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बच्चियों और महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस आयोजन में सहायक अध्यापक दुर्गेश चौधरी, ग्राम प्रधान खोरिया भूपेंद्र सिंह, गीता चौधरी, ज्योति धुरिया, दिलीप कुमार और पानी संस्थान के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि हमें हर महिला का सम्मान करना चाहिए। नारी की अहमियत को समझते हुए उसके प्रति आदर और सम्मान दिखाना चाहिए। अवहेलना, भ्रूण हत्या और नारी के अधिकारों का उल्लंघन समाज के लिए हानिकारक है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि नारी द्वारा जन्म दिए जाने पर ही हम अस्तित्व में आए हैं और उनके योगदान को हमेशा सम्मान देना चाहिए। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी, दुर्गा, और लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है, इसलिए उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!