समाधान दिवस पर कोतवाली कपिलवस्तु पहुंचे एसडीएम

कपिलवस्तु। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को कोतवाली कपिलवस्तु में समस्या समाधान की जन सुनवाई करने पहुंचे सदर उप जिला अधिकारी कल्याण सिंह मौर्या ने लोगो की समस्या सुनी। समाधान दिवस पर राजस्व का एक मामला आया। जो कोतवाली के तिलक पुर गांव की रही।एसडीएम ने राजस्व कर्मी को मौके पर पैमाईश कर निस्तारण के आदेश दिए।राजस्व टीम मौके के लिए रवाना हो गई थी। जांच कर रिपोर्ट अधिकारी को प्रेषित किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह, एसआई राजेश कुमार पांडेय, रामा प्रसाद यादव, अर्जुन ,राजस्वकारी शशांक सौरभ,विनय कुमार पांडेय उपस्थित रहे।
अलीगढ़वा में संचालित अस्पताल का किया निरीक्षण
कपिलवस्तु। थाना समाधान दिवस के पश्चात एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य ने कस्बा में संचालित अस्पताल का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम कपिलवस्तु अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जिससे कस्बा में चल रहे अन्य अस्पतालों का शटर बंद होने लगा। मेडिकल स्टोर बंद हो गए। प्रतिबंधित दवाएं बिक्री करने वालों की सांस अटक गई। एसडीएम ने कहा एक अस्पताल का निरीक्षण किया गया है। जिससे कमियां मिली रिपोर्ट तैयार करा संबंधित उच्च अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। इस दौरान सीएचसी बर्डपुर प्रभारी डा सुबोध चंद्रा के साथ स्वास्थ टीम,सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।


