उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
गाय से टकरा कर बाइक सवार सहित चार घायल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-730 के शोहरतगढ़-चिल्हियां हाईवे पर छतहरा मोड़ के पास गुरुवार देर रात एक गाय से टकराकर बाइक सवार तीन लोग और एक राहगीर घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे एम्बुलेंस से सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। टेड़िया बाजार निवासी रामनिवास, सत्यप्रकाश, पंचम एक ही बाइक पर सवार होकर शोहरतगढ़ से टेड़िया बाजार जा रहे थे। अचानक बाइक के सामने गाय आ जाने से हादसा हो गया।




