गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हाटा खास में नालियां हुई जाम लगा गन्दगी का अंबार

बांसी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बांसी के हाटा खास में नालियां हुई जाम हो गई हैं और पूरे पंचायत में लगे गन्दगी का अंबार है। एक तरफ उ0प्र0 सरकार द्वारा जहां संचारी और दस्तक अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं जिम्मेदारों की लापरवाही से ग्रामीण गन्दगी में रहने को मजबूर हैं। एडीओ पंचायत बांसी के कार्य शैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया कि जहां हर माह सफाई के नाम पर मोटी रकम सफाईकर्मी ले रहे है। विकास खण्ड बांसी के अधिकतर गावों का यही हाल है। आपको बता दें कि बरसात का मौसम चल रहा है, जहां तमाम बिमारियों के फैलने का खतरा रहता है। वहीं गावों में सफाई व्यवस्था के नाम पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति और मोटा तन्ख्वाह को लेकर आखिर इस गन्दगी का जिम्मेदार कौन है? सूत्रों की माने तो उक्त ग्राम पंचायत में नियुक्त सचिव और एडीओ पंचायत बांसी के अधिनस्थ कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों का पेरोल लेनदेन हस्ताक्षर कर किया जाता है। एडीओ पंचायत व सम्बन्धित सचिव अपने विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायतों पर कभी भी सफाई कर्मचारियों के ऊपर कार्य में लापरवाही को लेकर कोई कार्रवाई नहीं किया गया, जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत हाटा खास में लगी गन्दी नालियां और पूरे पंचायत में लगे गन्दगी का अंबार है। आखिर जिम्मेदार कौन है सचिव या एडीओ पंचायत बांसी?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!