उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायबरेली
रायबरेली : रेन वाटर हार्वेस्टिंग संयंत्रों की शत-प्रतिशत कराएं क्रियाशील- सीडीओ

दैनिक बुद्ध का संदेश
रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा है कि आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में वर्षा ऋतु के दौरान वर्षा जल संचयन एवं भूजल भण्डारण में पर्याप्त बढ़ोत्तरी हेतु जनपद में स्थित सरकारी कार्यालयों, बड़े भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, पार्कों, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन, विकास खण्ड व अन्य भवनों में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग संयंत्रों की शत-प्रतिशत क्रियाशीलता सुनिश्चित कराते हुए जनता के मध्य इसकी आवश्यकता का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।




