रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सादुल्लाह नगर में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहंशाह आलम के संयोजन में आयोजित इस सम्मेलन में संगठन विस्तार को लेकर अहम घोषणाएँ की गईं। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बलरामपुर जिले की कमान मानसिंह चौहान को सौंपते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विश्वास सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्त ने कहा कि पार्टी की नीतियों और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संगठन का सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानसिंह चौहान के नेतृत्व में जिले में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मानसिंह चौहान ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की गई। इनकी रही प्रमुख उपस्थिति कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहंशाह आलम, जिला उपाध्यक्ष बकरीदुल्लाह, जिला पंचायत प्रत्याशी मान सिंह चौहान, समाजसेवी डॉ. मो. कलाम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




