दूसरी बार पयागपुर की क्षेत्राधिकारी बनी हर्षिता तिवारी

बहराइच/पयागपुर। पयागपुर क्षेत्र के लिए एक बार फिर बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। अपनी ईमानदार, निष्पक्ष और तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली क्षेत्राधिकारी (ब्व्) हर्षिता तिवारी को दोबारा पयागपुर का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। उनके पुनः पदस्थापन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। सीओ हर्षिता तिवारी पिछली तैनाती के दौरान अपनी कड़ाई, पारदर्शिता और न्यायपूर्ण कार्रवाई के लिए पूरे क्षेत्र में सुर्खियों में रही थीं। चाहे अपराध नियंत्रण हो, दबंगई पर लगाम हो या पीड़ितों को त्वरित न्यायकृहर मोर्चे पर उन्होंने प्रभावी और निर्णायक भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली में ना पक्षपात झलकता है और ना ही किसी प्रकार का दबाव। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्व् हर्षिता तिवारी अपने काम में इमानदारी, सख्ती और मानवीय संवेदनाओं का अनोखा संतुलन रखती हैं। शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचना, पीड़ित की बात सुनना और तुरंत कार्रवाई करने का उनका अंदाज पयागपुर क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बन चुका है। पुनः तैनाती के बाद क्षेत्रवासी उनकी वापसी को कानून-व्यवस्था को और मजबूत होने की उम्मीद के रूप में देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि उनके आने से अपराध पर लगाम और भी सख्ती से लगेगी तथा निष्पक्ष कार्रवाई का दौर तेज होगा। पयागपुर क्षेत्र एक बार फिर एक नेक, इमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में काम करेगाकृयह सोचकर ग्रामीणों और कस्बे के लोगों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।




