इमिलिया कोड़र में ‘थारू न्याय पत्र’ का लोकार्पण, अधिकार व एकता का दिया संदेश’

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। विकासखंड पचपेड़वा क्षेत्र स्थित थारू जनजाति संग्रहालय, इमिलिया कोड़र में “थारू न्याय पत्र” पुस्तक का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थारू समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। पूरे आयोजन में समाज की एकता, जागरूकता और अधिकारों की रक्षा का संदेश प्रमुखता से उभरा। पुस्तक के लेखक एवं संकलनकर्ता कृष चौधरी छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जबकि कार्यक्रम की आयोजक ग्राम प्रधान कोहरगड्डी नीलम रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में विजय बहादुर चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था भारतवर्ष उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। अतिथियों ने उनके संघर्ष और त्याग को स्मरण करते हुए समाज को संगठित रहने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर राम सुन्दर, राकेश चौधरी, पिंगल प्रसाद, धनीराम चौधरी, ओ.पी. राणा, कौशलेंद्र चौधरी, मंगल प्रसाद राणा, युवा समाजसेवी हेमेंद्र थारू, पिंगल प्रसाद राणा और मंगल प्रसाद पूर्व प्रधान प्रताप चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “थारू न्याय पत्र” समाज के इतिहास, परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देकर युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास और एकजुटता का संकल्प लिया गया।




