गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई

बहराइच। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया एवं उनके संघर्षमय जीवन, सामाजिक समानता, न्याय के लिए किए गए कार्यों तथा भारतीय संविधान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदान को स्मरण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा, संविधान और समानता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उनका योगदान केवल कानून तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग विशेष रूप से कमजोर वर्गों को न्याय, सम्मान और अधिकार दिलाने का आधार है। श्रद्धांजलि अर्पण के इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वहीं पुलिस कार्यालय बहराइच में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनके संघर्षों, जीवनवृत्त के बारे में विस्तार से बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान व आदर्शों को स्मरण कराया गया । साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने कार्यालयों तथा थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर नियुक्त समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके आदर्शों का स्मरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!