गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

फर्जी डिग्री व बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिक व मेडिकल स्टोर, हुआ सील

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 ए0के0 आजाद ने स्वास्थ विभाग की टीम के साथ इण्डो नेपाल बार्डर के समीप स्थित खुनुवां बाजार में शनिवार की सायंकाल मेडिकल स्टोर व क्लीनिक कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान चार्ल्स एण्ड चार्ली क्लीनिक पर फर्जी डिग्री पायें जाने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे श्रीवास्तव मेडिकल स्टोर्स, लिटिल एंगल क्लीनिक, लखनऊ डेन्टल क्लिनिक द्वारा सीएमओ कार्यालय से रजिस्ट्रेशन न होने पर तीनों को कारण बताओ नोटिस दी गई है। खुनुवां बार्डर पर आकस्मिक निरीक्षण देख अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक व बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे मेडिकल स्टोर व क्लीनिक वाले अपनी-अपनी दुकानें बन्द करके फरार हो गये। एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में दवाओं की तस्करी व नकली दवाओं की बिक्री के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। बिना रजिस्ट्रेशन व फर्जी डिग्री के आधार पर चल रहे क्लीनिक को सील कर दिया गया है और सीमावर्ती क्षेत्र के जनसेवा केन्द्रों का निरीक्षण किया। किसानों द्वारा खाद उठाने के दौरान आधार नम्बर का मिलान किया गया। उन्होंने खाद दुकानदारों को चेतावनी दी कि खाद की तस्करी में लिप्त पाया गया तो उक्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वहीं एसएसबी व पुलिस के जवानों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!