गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने साक्षरता, स्वच्छता, कूड़ा प्रबन्धन आदि का किया सर्वेक्षण

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों स्वामी विवेकानन्द एवं रानी लक्ष्मीबाई के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा प्रथम एक दिवसीय शिविर चयनित नगर पंचायत शोहरतगढ़ के गांधी नगर वार्ड नं0-10 एवं शिव नगर वार्ड नं0-9 में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत ष्उठे समाज के लिए उठे उठे…..ष् से शुरू हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने चयनित कस्बे में जाकर साक्षरता, स्वच्छता, कूड़ा प्रबन्धन, जल व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था का सर्वेक्षण किया तथा लोगों से विचार विमर्श किया। अन्त में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने शिव बाबा मन्दिर में जाकर उसके परिसर की साफ सफाई की। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ0 अजय कुमार सिंह, डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, छात्र-छात्रारू कुशहर, रवि, धीरेन्द्र पटवा, समीक्षा सिंह, बबीता, अमीषा यादव, ममता गुप्ता आदि उपस्थित रहें। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अरविन्द कुमार सिंह एवं डॉ0 राम किशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!