भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, ऑपरेशन सिंदूर जारी
रक्सौल में चीनी संदग्धों की गिरफ्तारी के बाद बढ़नी बॉर्डर पर कड़ी निगरानी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और हाल ही में रक्सौल सीमा पर चीनी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनज़र, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। शनिवार को बढ़नी बॉर्डर पर (एसएसबी), स्थानीय पुलिस और श्वान दल ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन श्सिंदूरश् के तहत गहन तलाशी अभियान चलाया। नेपाल से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की बारीकी से जांच की गई। यात्रियों के सामान, थैलों और दस्तावेज़ों की सघन तलाशी ली गई। सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही लोगों को सीमा पार करने की अनुमति दे रहे थे। विशेष रूप से उन लोगों पर कड़ी नज़र रखी जा रही थी, जो पहली बार इस मार्ग का उपयोग कर रहे थे या जिनकी गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। गौरतलब है कि रक्सौल बॉर्डर पर कुछ दिनों पहले चार चीनी नागरिकों को संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मानचित्रों के साथ पकड़ा गया था। इस घटना ने खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है, जिसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। बढ़नी में तैनात एसएसबी जवानों को उच्च सतर्कता पर रखा गया है और उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना गहन जांच के किसी भी व्यक्ति को सीमा पार न करने दें। सीमा पर वाहनों की जांच के लिए धातुसूचक, प्रशिक्षित श्वंन दल और आधुनिक तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर देश की सुरक्षा एजेसियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिवधियों को रोकने के लिए चलाया जा रहा एक विशेष अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य सीमा पार से घुसपैठ, तस्करी और जासूसी जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को विफल करना है।स्थानीय प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासि से अपील की है कि यदि उन्हें कोई नया या संदिगध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को सूचित करें। प्रशासन ने देश की सुरक्षा में नागरिकों की जागरूकता और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया है। शनिवार के इस विशेष तलाशी अभियान में एसएसबी 50वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर भूपेन्द्र, उप निरीक्षक महेश सिंह, आरक्षी अर्जुन सिंह, श्याम सिंह, दिलीप यादव, और बढ़नी चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह, मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी शमीम अंसारी, डी पी सिंह, अर्जुन यादव, अखिलेश यादव सहित पुलिस बल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।




