टीकाकरण विशेष अभियान के तहत किया गया लोगों को जागरूक

बांसी/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 के आदेशानुसार परिवारों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें ब्लॉक ग्राम पंचायत दानोकुईया अन्तर्गत जिगिना में खण्ड विकास अधिकारी मिठवल सौरभ पाण्डेय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठवल अधीक्षक डॉ0 राजीव कुमार रंजन, एएनएम रजनी, बीपीएम कुशल, बीसीपीएम राधेश्याम चक्रवर्ती, कृष्ण कुमार शुक्ला सचिव के ब्लॉक रेस्पॉन्स टीम द्वारा इंकार बच्चों के टीकाकरण के लिए घर-घर जाकर जागरूक किया गया और कल होने वाले वीएचएसएनडी सत्र में टीकाकरण के लिए भी बोला गया है। वहीं इंकार करने वाले परिवार ये है जिनके घर जाकर जागरूक किया गया। (1). अब्दुल रहमान/सरकार (2). विपिन पुत्र जुगनू (3). आधिका पुत्री मो शकिल (4). नारद पुत्र सर्वर अली (5). अविनाश खातून पुत्री समींउल्लाह (6). इशरत जहा पुत्री अफरोज अली (7). आहार पुत्री साहब अली। इन सभी के घर ब्लॉक रेस्पॉन्स टीम ने दस्तक दिया और सभी ने कहा कि कल टीकाकरण करा लेंगे।




