थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 116/2025 धारा 137(2), 87 ठछै थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के वांछित अभियुक्त आर्य कुमार उर्फ अमर पांडे पुत्र स्व0 राजेश पांडेय निवासी महमूदवा ग्रांट पोस्ट अतरी बाजार थाना शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थ नगर उम्र 20 वर्ष को ग्राम लखनौरा माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग के पास से दिनांक 20.06.2025 को समय 22.36 बजे गिरफ्तार करते हुए नाबालिग अपहृता को बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण आर्य कुमार उर्फ अमर पांडे पुत्र स्व0 राजेश पांडेय निवासी महमूदवा ग्रांट पोस्ट अतरी बाजार थाना शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थ नगर उम्र 20 वर्ष गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, उ0नि0 सुरेश, का0 रमाकांत यादव, म0का0 रीमा पासवान।




