गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नेपाल में संसदीय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, क्षेत्र नम्बर-03 में प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान जोरों पर

दैनिक बुद्ध का सदंेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।पड़ोसी मित्र नेपाल राष्ट्र में होने वाले संसदीय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल दिन-प्रतिदिन गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र नम्बर-03 से विभिन्न दलों के प्रत्याशी लगातार जनता के बीच पहुंचकर अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। क्षेत्र नम्बर-03 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक प्रताप शाह जनसभाओं और जनसंपर्क के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, विकास और स्थिर सरकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश राजोरिया भ्रष्टाचार मुक्त शासन और नई राजनीति का संदेश देकर युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। सीपीएन-यूएमएल (एमाले) से उम्मीदवार बिरेंदर कनोडिया पार्टी की उपलब्धियों और विकास कार्यों को आधार बनाकर जनता से समर्थन की अपील कर रहे हैं। दूसरी ओर जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के प्रत्याशी वीरेंदर मिश्रा सामाजिक न्याय, समानता और क्षेत्रीय विकास को अपना मुख्य मुद्दा बना रहे हैं। इसके साथ ही नेकपा माओवादी केन्द्र के उम्मीदवार एहसान भी जनसम्पर्क अभियान के तहत जनता को पार्टी की विचारधारा और संघर्ष के इतिहास से अवगत कराते हुए वोट देने की अपील कर रहे हैं। सभी प्रत्याशी डोर-टू-डोर सम्पर्क, छोटी-छोटी सभाओं और बैठकों के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्र में चुनावी चर्चा तेज हो गई है और आम जनता भी प्रत्याशियों के वादों और विचारधाराओं को लेकर उत्सुक नजर आ रही है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही क्षेत्र नम्बर-03 में राजनीतिक गतिविधियां और अधिक तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!