राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच।राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बहराइच के आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा साप्ताहिक बाजार सुखनदिया जनपद बहराइच में लगभग 450 लोगों को मोबाइल फोन व सोशल मीडिया पर बने आई-डी को टू-स्टेप वेरीफिकेशन व मोबाइल में इंस्टाल कर महत्वपूर्ण एप्स में कठिन पासवार्ड लगाने तथा मोबाइल में आने वाले लिंक्स व एपीके फाइल्स से बचने व अन्य साइबर फ्रॉड इत्यादि से बचाव हेतु एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त निर्देशों से भली भांति अवगत कराकर जागरूक किया गया तथा किसी के साथ होने साइबर फ्राड होने पर नेशनल क्राइम रिपोटिंग पोर्टल के टोल फ्री नं0 1930 के प्रयोग के बारे बताया गया।




