नपं शोहरतगढ़़ में साधु सन्तो ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन साधू सन्तो ने आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में स्थित शिव बाबा मंदिर, डोई नदी पर स्थित मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, गोलघर हनुमान मंदिर पर बड़े ही धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाकर लड्डू गोपाल को झूले में झुलाया गया। मंदिरों पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायक संजय मद्धेशिया ने गीत प्रस्तुत कर मंदिर परिसर में बैठे श्रोताओं ने नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल का जयघोष करते रहे। श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। भजन संध्या के बाद अर्धरात्रि में पुजारी सुखदेव दास व केशव प्रसाद ने भगवान को प्रकोटत्स कराया। इस दौरान भजन संध्या में अभय प्रताप सिंह, श्याम पाण्डेय, जगन्नाथ सिंह, टिंकू वर्मा, राजेन्द्र मद्धेशिया, जवाहर जायसवाल, गुलाब चन्द गुप्ता, संदीप कुमार, राधेश्याम अग्रहरि, विनोद कुमार रौनियार, मुकेश कुमार, दुर्गेश मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहें।




