गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पांच हजार मीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में हाजी इस्माईल इण्टर कॉलेज के राहुल बने चौम्पियन

बलरामपुर। पांच हजार मीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में हाजी इस्माईल इण्टर कॉलेज के राहुल कुमार बने चौम्पियन।बालिका वर्ग में मधु वर्मा ने परचम लहराया। खेल व शिक्षा फाउंडेशन,स्पोर्ट्स फार स्कूल व खेलो इंडिया द्वारा शमीम युसुफ,कलीम अहमद के संयोजन में सादुल्लानगर में आयोजित पांच हजार मीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में 40बालकों व 15 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में हाजी इस्माईल इण्टर कॉलेज के राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।आशीष कुमार, सोहित, नितिन उपाध्याय, कौशल मौर्य क्रमशः दूसरे, तीसरे,चौथे व पांचवे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में एक जी हाशमी इंटर कॉलेज की मधु वर्मा नें प्रथम स्थान प्राप्त किया।शांति वर्मा, दीपाश्वी मौर्य, गीता यादव व नईमा खान ने दूसरा,तीसरा,चौथा,व पांचवा स्थान प्राप्त किया।विजेता खिलाडीयों को समारोह पूर्वक मुख्य अतिथि डाक्टर परवेज रफीक, डाक्टर निसार अहमद, डाक्टर परवेज अहमद, प्रधान शब्बू रजा, संदीप चौधरी बो ओ,अताउल्लाह हाशमी आदि ने मेडल, नगद सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया । डाक्टर परवेज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय कार्य है ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाएं निखर कर सामने आयेंगी व विश्व पटल पर देश का परचम लहराएंगे। इस अवसर पर अब्दुल हफीज, व्यायाम शिक्षक नसीम अहमद, सुहेल अहमद,कौसिफ रंगरेज, उजैद अशरफ,दानिश अज़ीम, मोहम्मद मूसा, इरफान युसुफ, काजी मोहम्मद युसुफ, हिसाम खान, अलीम,हमजा शेख, हिसाम खान, सुरैम युसुफ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!