गर्मी बढ़ते ही बिजली की कटौती का दौर हुआ शुरू

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में गर्मी बढ़ते ही बिजली की कटौती का दौर शुरू हो गया है।विद्युत विभाग के जिम्मेदार द्वारा विद्युत आपूर्ति को लेकर की गई तैयारियो पर सवाल और वादों की पोल खोलता बीते रात्रि 23/24 अप्रैल की रात्रि में लगभग 7 बजे सायं को कटौती क्या हुआ की रात्रि को 2 बजे आपूर्ति हो सकी इससे आवास विकास विद्युत उपकेंद्र अन्तर्गत कई मोहल्लों में भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान दिखे।लोगों का कहना था की स्मार्ट मीटर तो लग गया लेकिन स्मार्ट विद्युत सप्लाई की व्यवस्था नहीं हो पाई।वहीं विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत आपूर्ति को लेकर सारी तैयारियां फेल नजर आ रही थी।यह हाल सिर्फ एक उपकेंद्र की नहीं है ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत सप्लाई यथातथा रूप में आती जाती है।रात्रि में लोगों द्वारा कन्ट्रोल रूम पर कॉल करके जानकारी करने की कोशिश की तो पता चला की फाल्ट होने पर विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है जल्द ही सप्लाई दी जाएगी।




