अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा सरकारी सुविधाओं का लाभ- सुनील अग्रहरि

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बढ़नी विकास क्षेत्र अन्तर्गत स्थित घरुवार विद्यालय के प्रांगण में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सिद्धार्थ चौधरी, बढनी चेयरमैन सुनील अग्रहरी व राजकुमार उर्फ राजू शाही के द्वारा पांच सौ जरूरतमन्द लोगों में निशुल्क कम्बल वितरित किया गया। कम्बल वितरण के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सिद्धार्थ चौधरी, बढनी चेयरमैन सुनील अग्रहरी व राजकुमार उर्फ राजू शाही ने कहा कि डबल इंजन के सरकार में बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान तक पहुंचाया जा रहा है। ठंडक में वृद्ध, गरीब और असहाय कों बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए 500 जरुरतमन्द लोगों के लिए गर्म कम्बल का व्यवस्था किया गया है। जरुरत पड़ने पर और कम्बलों की व्यवस्था किया जायेगा। जरुरतमन्द लोगों ने निःशुल्क कम्बल पाकर बहुत खुश दिखें। इस दौरान मण्डल पूर्व मण्डल अध्यक्ष सिद्धार्थ पाठक, पूर्व प्रान्तीय परिषद सदस्य राजेश पाठक, पूर्व जिला मंत्री भोला चौधरी, शैलेष पाण्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण राकेश यादव, मकसूद, संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहें।




