गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजराज्य

महाराजगंज : स्वच्छ तीर्थ अभियान के दूसरे दिन मंदिरों में चला सफाई अभियान

दैनिक बुद्ध का संदेश
महाराजगंज/सिसवा बाजार। जनपद महराजगंज के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत 14 से 21 जनवरी तक चलने वाले महासफाई अभियान के तहत श्रीरामजानकी मन्दिर में सफाई कर व श्रीरामजानकी मंदिर में कीर्तन का शुभारंभ किया गया। स्वच्छ तीर्थ अभियान महासफाई अभियान के तहत रविवार को श्रीरामजानकी मन्दिर से नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल, नायब तहसीलदार नवीन निश्छल त्रिपाठी व अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार द्वारा झाडू लगा कर सफाई अभियान का व श्रीरामजानकी मंदिर में कीर्तन का शुभारंभ किया गया।

स्वच्छ तीर्थ अभियान के दूसरे दिन सोमवार को श्री रामजानकी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर,श्री श्याम मंदिर में नगर पालिका के कर्मचारियों व समाजसेवियों ने साफ सफाई की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि 14 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 21 जनवरी तक क्षेत्र के समस्त मंदिरों की सफाई अभियान के रूप में जारी रखते हुए इसे स्वच्छ बनाया जाएगा। इस दौरान सभासद अश्विनी रौनियार, जितेंद्र वर्मा, नगर पालिका कर्मचारी अनील कुमार व तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!