गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महिला बीट पुलिस अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा महिलाओं/छात्राओं/बालिकाओं को किया जागरुक

सिद्वार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन द्वारा ष्महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/पिंक कोबरा (मिशन शक्ति) फेज-05 अभियानष् के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत जनपद के थानो पर नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र की महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया और ट्रैफिक नियम के बारे मे जानकारी दी गयीं। महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयीं। इसके साथ-साथ छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षित एवं सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!