श्रीमद भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। नगर के वार्ड नं. 4 रामनगर बनगवा बरई में आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर कलश यात्रा निकली गई। जिसमें तमाम महिलाएं व पुरुष सिर पर कलश लेकर जल भरने के लिए डुमरियागंज स्थित राप्ती तट पर रवाना हुए।रविवार को कलश में जल भरने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बनगवा बरई से बैदौला चौराहा, मंदिर चौराहा, खीरामंडी होते हुए राप्ती नदी तट के लिए रवाना हुआ। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पदयात्रा कर राप्ती तट पर पहुंचे। जहां पर पंडित लवकुश मिश्रा ने विधि विधान पूजन के द्वारा पूजन कराया गया इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी से कलश में जल भराकर वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां पर वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश स्थापना के बाद शाम को कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान रामदास प्रजापति, अनिल प्रजापति, सोमई, राम प्रकाश, विक्रम, गंगेश, विवेक, विफ़ई, निशा, मनीषा, रीता, राजमती, सुंदरी, गीता, रूपा, आरती, लक्ष्मी, अंजनी, संजनी, विंदवासनी देवी आदि मौजूद रहें।




