पीस कमेटी की हुई बैठक

बस्ती। रूधौली आगामी त्यौहार शारदीय नवरात्र के दृष्टिगत थाना परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक । जिसमें प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों व जुलूसू या जागरण, रामलीला करने वाले आयोजकों तथा उनके वॉलिंटियरों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में पंडाल में सुरक्षा की दृष्टिगत बालू,पानी आग लगने पर बुझाने वाले उपकरण आदि कि समुचित व्यवस्था करने हेतु बताया गया। सुरक्षा की दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने को बताया गया। क्श्र संचालको को निर्धारित व मानक के अनुसार गाने को बजाने हेतु बताया गया। मूर्ति विसर्जन स्थान व प्रतिमा को ले जाने वाले वाहन के बारे में, ले जाने वाले मार्ग आदि का समुचित जानकारी लिया गया। उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश निर्देश को आदेश निर्देश के आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लोगों से अपील किया गया। उक्त मीटिंग में जितेंद्र शुक्ला अस्पताल रूधौली,आदित्य भट्ट फीडर रूधौली, दुर्गा प्रतिमा आयोजन सुरेश भट्ट, सोनू,राम उग्र, वीरेंद्र, सोच, लक्ष्मी राम,अयोध्या,राकेश गौड़, राजेश गौतम, रामचरण, राम भरोसे, कृष्णपाल यादव, पृथ्वीराज पांडे, रामचंद्र,सनी कुमार,मनोज कुमार, मोनू,बबलू, कुलदीप कुमार, रामकृपाल यादव, सनी, रंजीत कुमार, मस्तराम यादव,बिरजू निषाद, इंद्रमणि सिंह, रंजीत निषाद, महेंद्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।




