आधुनिक सुविधाओं से लैस उत्कृष्ट विद्यालय फीनिक्स पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन

बस्ती। फिनिक्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर विनायक जायसवाल के शिक्षा के क्षेत्र में जनपद को बेहतर शिक्षा की पहल में स्थापना, डायरेक्टर विनायक जयसवाल ने बताया की विद्यालय का उद्घाटन केवल एक कार्यक्रम ही नहीं यह प्रगति विकास और छात्रों को सर्वाेत्तम शिक्षा प्रदान करने का अटूट प्रतिबद्धता का उत्सव हैमुख्य अतिथि बस्ती सीआरओ द्वारा प्रतीकात्मक रिबन काटने की रस्म के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर स्कूल विधिवत शुभारंभ किया गया।बताया कि शिक्षा हमें वह पंख देती है, जो हमें ऊँचाइयों तक उड़ने की क्षमता देती है।ष् अच्छी शिक्षा गरीबी और अभिशाप को खत्म कर देता है , विद्यालय के बच्चों में सुमैया, अलशिफा, संस्कृति आकर्श, जागृति शरीयत कृशिका शिव यश तपश्यम कशिश मुख्य अतिथि के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ। विद्यालय के उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि एक अच्छे भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा संस्थान द्वारा शिक्षित होना अति आवश्यक है नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने आशीर्वाद वचनों द्वारा इस शैक्षिक यात्रा में सक्रियता का आभार प्रकट किया एकडमिक इंचार्ज निमित विशनानी, प्रधानचार्य डॉक्टर कुशा जयसवाल, प्रधानचार्य जेव डीव यादव, उप प्रधानाचार्य निलेश पांडेय, कोऑर्डिनटेर निकिता विशनानी, जाह्नवी विशनानी, कथक गुरु मास्टर शिव, शुभम गुप्ता, कमलेश शर्मा, राजीव रंजन ने सबका स्वागत और अभिनंदन किया।उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से रेखा विशनानी, जया विशनानी , मंजू बिशनानी, अशोक कुमार विशनानी, प्रवीण जायसवाल, विपिन जायसवाल, विवेक जायसवाल ,भानु विशनानी, हितेश विशनानी, करौली चंद विशनानी, तुषार विशनानी, मनीष विशनानी, शशांक मिश्रा, उमेश, अभिषेक,कुशल, प्रतिभा त्रिपाठी, सुषमा गुप्ता, इशानी, नैन्सी, साक्षी, गायत्री, इकरा, मनीषा सहित बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं एवं अभिभावक आदि उपस्थित रहे।




