पुलिस ने चोरी के दो आरोपी दोषी आरोपी गिरफ्तार

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ में चोरी के एक पुराने मामले में गुरुवार को दो आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। यह कार्रवाई पुलिस के श्ऑपरेशन कन्विक्शनश् के तहत की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुभव कटियार की अदालत ने दोनों आरोपियों को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। दोषी करार किए गए आरोपियों में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नीवी सुअरहवा निवासी चौधरी और डोहरिया खुर्द निवासी बृज कुमार शामिल हैं। यह मामला वर्ष 2002 का है, जिसमें धारा 379, 411 भादवि और उत्तर प्रदेश खनिज अधिनियम की धारा 13 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन में जिला मॉनिटरिंग सेल और थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने प्रभावी पैरवी की। इस मामले में संयुक्त निदेशक अभियोजन जयहिंद त्रिपाठी राना और न्यायालय पैरोकार आरक्षी पन्नेलाल का विशेष योगदान रहा।




