रैली निकाल नामांकन, स्वच्छता व संविधान के लिये ग्रामीणों को किया जागरुक

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेदवा में स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियन्त्रण अभियान, हमारा संविधान-हमारा स्वभिमान कार्यक्रम के तहत बुधवार को रैली निकाल कर गावं की सड़कों, गलियों में भ्रमण किया। विद्यालय से निकलकर बच्चों व शिक्षकों ने लोगों को स्वच्छता अपनाने और स्कूल में बच्चों के नामांकन कार्य में सहयोग देने के लिए नारा लगाया। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती कार्य योजना के तहत बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाल हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान का नारा लगाया। स्कूल वापस आकर बच्चों ने निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। रैली भ्रमण के दौरान शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बच्चों के नामांकन पर जोर दिया गया। जगह रुक कर गांव के अभिभावकों से बातचीत करते हुए बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने की अपील की गई। साथ ही साथ गांव को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए और बीमारियों से बचाव के लिए भी संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के तहत लोगों को जागरूक भी किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, मुस्तन शेरुल्लाह, रेनू मद्धेशिया, शशि कुमार यादव, सिद्धार्थ कुमार, राकेश कुमार राज, मनमोहन आदि लोग मौजूद रहें।




